द इंडियन व्यू

एशियन गेम्स: यशस्विनी-मानुष ने एकल में बढ़ाया कदम, श्रीजा और मानव का सफर थमा

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी यशस्विनी घोरपड़े और मानुष शाह ने एशियाई खेल-2026 में शुक्रवार को महिला और पुरुष एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यशस्विनी ने सीरिया की हिंद जाजा को 4-1 से, जबकि मानुष ने ईरान के…

Ragwendra P Singh
September 25, 2026
2 min read
एशियन गेम्स: यशस्विनी-मानुष ने एकल में बढ़ाया कदम, श्रीजा और मानव का सफर थमा

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी यशस्विनी घोरपड़े और मानुष शाह ने एशियाई खेल-2026 में शुक्रवार को महिला और पुरुष एकल स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। यशस्विनी ने सीरिया की हिंद जाजा को 4-1 से, जबकि मानुष ने ईरान के फराजी बेन्यामिन को 4-0 से हराया। मानुष और दिया अब सेमीफाइनल में चीन की विश्व नंबर दो जोड़ी वांग चुकिन और सुन यिंगशा का सामना करेंगे।

महिला एकल के दूसरे दौर में यशस्विनी ने जाजा को 11-5, 11-5, 11-8, 8-11, 11-4 से मात दी। वहीं, मानुष ने पुरुष एकल के दूसरे दौर में ईरान के बेन्यामिन को 11-9, 11-6, 11-6, 11-5 से सीधे चार गेम में हराया। हालांकि, भारत की श्रीजा अकुला को उत्तर कोरिया की प्यों सोंग ग्योंग के खिलाफ दूसरे दौर में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। प्यों ने यह मुकाबला 11-7, 11-8, 11-13, 11-7, 11-7 से जीता।

@Media_SAI

पुरुष एकल में मानव ठक्कर भी उत्तर कोरिया के यू ताए रयोंग के खिलाफ 2-3 से हारकर बाहर हो गए। मुकाबले में यू ताए रयोंग ने 11-4, 2-11, 7-11, 7-11, 11-4, 11-3 से जीत दर्ज की। इससे पहले मानुष शाह और दिया चितले की जोड़ी ने मिश्रित युगल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का पदक पक्का किया।

विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में हांगकांग के विश्व नंबर चार वोंग चुन टिंग और दू होई केम को 3-1 (11-6, 13-15, 11-9, 11-5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

@Media_SAI

इस जीत के साथ भारत ने एशियाई खेलों के मिश्रित युगल टेबल टेनिस में अपना कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित कर लिया है। यह एशियाई खेलों में भारत का मिश्रित युगल में दूसरा पदक होगा। इससे पहले 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में शरत कमल और मनिका बत्रा ने कांस्य पदक जीता था।

@Media_SAI

हालांकि, हरमीत देसाई और यशस्विनी घोरपड़े की मिश्रित युगल जोड़ी का अभियान क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। भारतीय जोड़ी को चीन की लिन शिदोंग और कुआई मान ने 11-5, 12-10, 11-9 से हराया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।