एशियन गेम्स में भारत का एक और पदक पक्का, अंकुश पंघाल सेमीफाइनल में
भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने मुक्केबाजी में देश के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। पंघाल ने आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों में पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने रविवार को क्वार्टर…

भारतीय मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने मुक्केबाजी में देश के लिए एक पदक पक्का कर लिया है। पंघाल ने आइची-नागोया 2026 एशियाई खेलों में पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलिमोव को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया।
भारतीय खेल प्राधिकरण ने बताया, 'एशियाई खेल बॉक्सिंग (पुरुषों का 80 किग्रा - क्वार्टर फाइनल) में अंकुश ने ताजिकिस्तान के नेक्रुज सलिमोव को 5-0 (सर्वसम्मत फैसले) से हराया और सेमीफाइनल में जगह बनाई। इससे भारत के लिए एक पदक पक्का हो गया। अंकुश का सेमीफाइनल मुकाबला 29 सितंबर को सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार) होगा।
हरियाणा के अंकुश ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और सलिमोव पर लगातार दबाव बनाए रखा। ताजिकिस्तानी मुक्केबाज ने जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन अंकुश की गति और सटीक पंचों के सामने वह प्रभावी नहीं दिखे। पहले राउंड में पांचों जजों ने अंकुश के पक्ष में फैसला दिया।

दूसरे राउंड में भी अंकुश ने अपनी तेज-तर्रार शैली जारी रखी। उन्होंने लगातार आक्रमण करते हुए सलिमोव को कई प्रभावी पंच लगाए और यह राउंड भी अपने नाम किया।
तीसरे और अंतिम राउंड में ताजिकिस्तान के मुक्केबाज ने अपनी गति बढ़ाई और कुछ पंच लगाए। उन्होंने यह राउंड 4-1 से जीतने में सफलता हासिल की, लेकिन शुरुआती दो राउंड में अंकुश की बढ़त इतनी मजबूत थी कि फैसला सर्वसम्मति से भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में गया। इस जीत के साथ अंकुश अब स्वर्ण पदक की दौड़ में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं, जबकि भारत का एक पदक सुनिश्चित हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
