द इंडियन व्यू

एशियन गेम्स में गौतम गंभीर नहीं होंगे टीम इंडिया के हेड कोच

एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया की कोचिंग को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। इस एशियाई टूर्नामेंट की क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को हेड कोच गौतम गंभीर की सेवाएं नहीं मिलेंगी। हैरानी की बात यह है कि…

Ragwendra P Singh
September 3, 2026
3 min read
एशियन गेम्स में गौतम गंभीर नहीं होंगे टीम इंडिया के हेड कोच

एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया की कोचिंग को लेकर तस्वीर अब साफ हो गई है। इस एशियाई टूर्नामेंट की क्रिकेट प्रतिस्पर्धा में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को हेड कोच गौतम गंभीर की सेवाएं नहीं मिलेंगी। हैरानी की बात यह है कि टीम इंडिया के आधिकारिक हेड कोच होने के बावजूद गंभीर एशियाड के लिए जापान नहीं जाएंगे।

एशियाड के लिए टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज और इस समय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड वीवीएस लक्ष्मण को जापान भेजने का फैसला किया है। आधिकारिक रूप से टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर हैं, लेकिन वह जापान नहीं जाएंगे।

दरअसल, खेल मंत्रालय ने एशियन गेम्स के लिए एथलीट्स और सपोर्ट स्टाफ की लिस्ट फाइनल कर दी है कि कौन-कौन आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेगा। 750 से ज्यादा सदस्यों का दल जापान इन खेलों के लिए जाएगा, जिसमें सपोर्ट स्टाफ में क्रिकेट के खेल में वीवीएस लक्ष्मण का नाम हेड कोच के तौर पर है। उन्हीं का सीओई वाला पूरा सपोर्ट स्टाफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को कोचिंग देगा।

साभार : गूगल

जानकारी के लिए बता दें, भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों के लिए कुल 20 सपोर्ट स्टाफ को मंजूरी मिली है। आमतौर पर ज्यादा ही सपोर्ट स्टाफ भारतीय क्रिकेट टीम के साथ चलता है, लेकिन एशियन गेम्स के लिए नियम अलग हैं। यही कारण है कि बहुत सीमित सपोर्ट स्टाफ के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ट्रेवल करेगी।

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब वीवीएस लक्ष्मण या कोई सीओई या एनसीए प्रमुख भारतीय टीम के साथ किसी द्विपक्षीय सीरीज या फिर एशियाई टूर्नामेंट के लिए कोच होगा। पहले भी ऐसा होता रहा है। यहां तक कि इंग्लैंड के दौरे के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। वहां भी वीवीएस लक्ष्मण ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम के हेड कोच थे।

इतना ही नहीं, चीन में 2023 में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भी ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम के हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण ही थे। ऐसे में उनके लिए यह कोई नया अनुभव नहीं होगा। एशियन गेम्स में क्रिकेट की प्रतिस्पर्धा जिस मैदान पर होनी है, असल में वह बेसबॉल का मैदान था। उसे क्रिकेट मैदान में तब्दील किया गया है।

ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल हो रहा है, जबकि ड्रेसिंग रूम की सुविधा भी अच्छी नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो जिस होटल में क्रिकेट टीमों को ठहरना है, उसमें अगर दो लोग होंगे तो फिर किट रखने के लिए भी जगह नहीं होगी। इसके अलावा ड्रेसिंग रूम से वॉशरूम की दूरी भी कई 100 मीटर दूर बताई जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।