एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025: सर्विन सेबास्टियन ने 20 किमी रेस वॉक में जीता कांस्य
नई दिल्ली : एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत को पहला पदक मिल गया है। पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में सर्विन सेबास्टियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने 1:21:13.60 का व्यक्तिगत…

नई दिल्ली : एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत को पहला पदक मिल गया है। पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में सर्विन सेबास्टियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीत लिया। उन्होंने 1:21:13.60 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपने करियर का पहला एशियाई पदक हासिल किया।
सर्विन सेबास्टियन एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में पदक जीतने वाले आठवें भारतीय बन गए हैं। यह उनके करियर की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दम दिखाया है।
महिलाओं की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत की अनुभवी एथलीट अन्नू रानी पदक से चूक गईं। उन्होंने अपनी तीसरी कोशिश में 58.40 मीटर दूर भाला फेंका, लेकिन वह उन्हें सिर्फ चौथे स्थान तक ही ले जा सका।
महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में भारत की रूपल चौधरी और विध्या रामराज ने अपने-अपने हीट में पहला और दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। दोनों से फाइनल में भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ के हीट में यूनूस शाह ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। वहीं, 400 मीटर दौड़ में विशाल टीके ने 46.05 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, जय कुमार क्वालिफिकेशन मार्क से मामूली अंतर से चूक गए।
एशियन चैंपियनशिप में भारतीय दल की उम्मीदें बढ़ीं हैं और आने वाले मुकाबलों में पदकों की संख्या बढ़ने की संभावना भी है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
