एशले गार्डनर का दावा: खिताब न होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम
स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर का मानना है कि भले ही ऑस्ट्रेलिया अभी टी20 या वनडे चैंपियन न हो लेकिन इसके बावजूद वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। गार्डनर ने उम्मीद जताई कि फरवरी में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की मेजबानी…

स्टार ऑलराउंडर एशले गार्डनर का मानना है कि भले ही ऑस्ट्रेलिया अभी टी20 या वनडे चैंपियन न हो लेकिन इसके बावजूद वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है।
गार्डनर ने उम्मीद जताई कि फरवरी में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत की मेजबानी करेगी तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि टी20 और वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को मिली हार ने टीम पर ऐसा दबाव बना दिया है जिसकी उसे आदत नहीं है।
गार्डनर ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, ‘‘पिछले कुछ समय में हम पर काफी दबाव पड़ा है। लेकिन इसके बावजूद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकती हूं कि दुनिया में हमारी टीम सर्वश्रेष्ठ है।’’ ऑस्ट्रेलिया अगले साल फरवरी और मार्च में वनडे चैंपियन भारत की मेजबानी करेगा, जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, इतने ही वनडे और एक टेस्ट मैच खेला जाएगा।
गार्डनर ने कहा, ‘‘भारत पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगा, और ऐसा होना भी चाहिए। उन्होंने हाल में बहुत अच्छी क्रिकेट खेली है। विश्व कप से पहले वनडे श्रृंखला में उन्होंने हमें कड़ी टक्कर दी थी और फिर विश्व कप के सेमीफाइनल में भी वे हम पर हावी रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि आगामी श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को घरेलू धरती पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन स्पष्ट किया कि भारत को किसी भी तरह से कम करके नहीं आंका जा सकता है।
गार्डनर ने कहा, ‘‘वे हमारी परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जिनके बारे में हम उनसे बेहतर जानते हैं। अगर वे हमें चुनौती देते हैं, तो हम जानते हैं कि उस स्थिति में क्या करना है।’’
इस श्रृंखला में पिछले महीने वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद पहली बार दोनों टीम आमने-सामने होगी।
गार्डनर ने कहा, ‘‘पिछले 12 से 18 महीनों में हमने केवल दो मैच हारे हैं। हमने जो दो मैच हारे हैं, वे दोनों सेमीफाइनल थे। इससे हमारे प्रदर्शन में निरंतरता का पता चलता है।’’
ऑस्ट्रेलिया 2024 में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था, जहां उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कम स्कोर वाले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
