एलपीएल ट्रायल के दूसरे दिन भी दिखा जोश, 320 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
लखनऊ। लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के माध्यम से स्थानीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाने के लिए आयोजित ट्रायल के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी, लखनऊ में…

लखनऊ। लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के माध्यम से स्थानीय क्रिकेट को नई पहचान दिलाने के लिए आयोजित ट्रायल के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी, लखनऊ में आयोजित ट्रायल के दूसरे दिन 320 खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इस तरह दो दिनों में कुल 620 खिलाड़ियों ने एलपीएल में जगह बनाने के लिए अपनी दावेदारी पेश की। ट्रायल में 1,000 से अधिक क्रिकेटरों के भाग लेने की उम्मीद है।
लखनऊ प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जनवरी 2026 के दूसरे पखवाड़े में प्रस्तावित है, जबकि मार्च 2026 में लीग के रोमांचक टी-20 मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों को देखने को मिलेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ द्वारा आयोजित इस लीग का प्रबंधन क्वैड स्पोर्ट्स के जिम्मे है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
