एलपीएल : क्रिकेटरों के सपनों को पंख, ट्रायल में दिखी प्रतिभा की झलक
लखनऊ। लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के जरिए स्थानीय क्रिकेट को नई उड़ान देने की दिशा में शुक्रवार को अहम शुरुआत हुई। खिलाड़ियों के चयन के लिए आयोजित ट्रायल में पहले ही दिन उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। एलपीएल में…

लखनऊ। लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) के जरिए स्थानीय क्रिकेट को नई उड़ान देने की दिशा में शुक्रवार को अहम शुरुआत हुई। खिलाड़ियों के चयन के लिए आयोजित ट्रायल में पहले ही दिन उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
एलपीएल में बहुप्रतीक्षित चयन के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल की शुरुआत शुक्रवार 26 दिसंबर, 2025 को स्पोर्ट्स गैलेक्सी अकादमी, लखनऊ में हुई। ट्रायल में सभी योग्य खिलाड़ियों को निष्पक्ष अवसर देने और उनके समुचित मूल्यांकन के उद्देश्य से चार दिवसीय चयन प्रक्रिया आयोजित की जा रही है।
एलपीएल के ट्रायल में 1,000 से अधिक क्रिकेटरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है जिसके पहले दिन ही 300 खिलाड़ियों ने मैदान पर अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
ट्रायल के दौरान स्काउट्स, फ्रेंचाइज़ी प्रतिनिधियों और क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के चयनकर्ताओं की मौजूदगी में खिलाड़ियों ने खुद को साबित करने की पूरी कोशिश की। माहौल बेहद जोशीला रहा और हर ओर प्रतिभा की झलक देखने को मिली।
लखनऊ प्रीमियर लीग की नीलामी जनवरी 2026 के दूसरे पखवाड़े में प्रस्तावित है, जबकि मार्च 2026 में लीग के रोमांचक टी-20 मुकाबले क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित करेंगे। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के द्वारा आयोजित लीग का प्रबंधन क्वैड स्पोर्ट्स द्वारा किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
