द इंडियन व्यू

ओलंपिक 2028 : टेबल टेनिस में नए मिक्स्ड टीम इवेंट शामिल

लॉस एंजेलिस में खेले जाने वाले ओलंपिक 2028 के लिए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने बुधवार को टेबल टेनिस में एक नए मिक्स्ड टीम इवेंट को शामिल करने का ऐलान किया। यह पहली बार होगा जब ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में यह इवेंट आयोजित…

Ragwendra P Singh
April 10, 2025
2 min read
ओलंपिक 2028 : टेबल टेनिस में नए मिक्स्ड टीम इवेंट शामिल

लॉस एंजेलिस में खेले जाने वाले ओलंपिक 2028 के लिए इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने बुधवार को टेबल टेनिस में एक नए मिक्स्ड टीम इवेंट को शामिल करने का ऐलान किया। यह पहली बार होगा जब ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में यह इवेंट आयोजित किया जाएगा।

Photo Credit: VEDHAN M/The Hindu

इस नए फैसले के बाद ओलंपिक टेबल टेनिस कार्यक्रम में पुरुष और महिला सिंगल्स, पुरुष और महिला डबल्स की वापसी, मिक्स्ड डबल्स और नया मिक्स्ड टीम इवेंट होंगे। टेबल टेनिस प्रेमियों के लिए यह एक रोमांचक अपडेट है।

इंटरनेशनल टेबल टेनिस फेडरेशन अध्यक्ष पेट्रा सॉर्लिंग ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा, आईओसी कार्यकारी बोर्ड का यह ऐतिहासिक निर्णय टेबल टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है और इसकी वैश्विक अपील का प्रमाण है।

उन्होंने आगे कहा, पेरिस 2024 में टेबल टेनिस की सफलता के बाद, एलए 2028 में मिक्स्ड टीम इवेंट का आना एक और ऐतिहासिक कदम है, जो हमारे खेल के समावेशी और गतिशील भविष्य की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

मिक्स्ड टीम इवेंट की शुरुआत दिसंबर 2023 में चीन के चेंगदू में आईटीटीएफ मिक्स्ड टीम वर्ल्ड कप के दौरान की गई थी। इस टूर्नामेंट में मुकाबले की शुरुआत मिक्स्ड डबल्स से होती थी, इसके बाद महिला और पुरुष सिंगल्स खेले जाते थे।

जरूरत पड़ने पर महिला और पुरुष डबल्स मुकाबले भी आयोजित किए जाते थे, जिनका क्रम रैंकिंग के अनुसार तय होता था। टेबल टेनिस पहली बार 1988 सियोल ओलंपिक में शामिल हुआ था, जब पुरुष और महिला सिंगल्स और डबल्स खेले गए थे।

2008 बीजिंग ओलंपिक से डबल्स की जगह टीम इवेंट्स ने ली और 2016 रियो तक यही फॉर्मेट चला। टोक्यो 2020 में मिक्स्ड डबल्स की शुरुआत हुई और अब 2028 में मिक्स्ड टीम इवेंट ओलंपिक में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।