द इंडियन व्यू

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज 42 उड़ानें करेंगी संचालित

नई दिल्ली : टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज (21 मार्च) पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 42 उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइन ने शनिवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि एयर…

Ragwendra P Singh
March 21, 2026
2 min read
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज 42 उड़ानें करेंगी संचालित

नई दिल्ली : टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस आज (21 मार्च) पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 42 उड़ानें संचालित करेंगी।

 

एयरलाइन ने शनिवार को ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 21 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली कुल 42 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। इसके अलावा एयरलाइंस ने बताया कि वे जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी उड़ानें जारी रखेंगी। हालांकि, इस क्षेत्र के कुछ मार्गों पर उड़ानें अभी भी अस्थायी रूप से निलंबित हैं।

 

एयरलाइन के मुताबिक ये दोनों एयरलाइंस मिलकर भारत और जेद्दा के बीच कुल 16 उड़ानें संचालित करेंगी। इनमें दिल्ली और मुंबई से एयर इंडिया की वापसी उड़ानें और हैदराबाद से एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान भी शामिल है। इसके अलावा एयर इंडिया दिल्ली, कोच्चि, कोझिकोड और मुंबई से मस्कट के लिए आठ निर्धारित उड़ानें भी संचालित करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइंस कपनियों को खाड़ी क्षेत्र में कुछ हवाई क्षेत्रों से बचने की सलाह दी है। इसने एयरलाइनों से यह भी कहा है कि वे अपने सुरक्षा आकलन के हिस्से के तौर पर आपातकालीन उपायों को तैयार रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…