एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया के लिए 44 उड़ानें करेंगी संचालित
नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयरलाइन एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने के लिए 44 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइन ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान…

नई दिल्ली : टाटा की अगुवाई वाली एयरलाइन एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मंगलवार को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने के लिए 44 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी।
एयरलाइन ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस मिलकर 17 मार्च, 2026 को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 44 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। कंपनी के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया मस्कट और जेद्दा सहित पश्चिम एशिया से आने-जाने के लिए कुल 44 उड़ानें संचालित करेंगी।
इस बीच पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने विदेशी उड़ानों के संचालन पर फिलहाल प्रतिबंध लगा दिया है। इसके परिणामस्वरूप इंडिगो, एयर इंडिया समूह और स्पाइसजेट ने दुबई के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
इंडिगो ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी बयान में कहा कि दुबई हवाई अड्डा अधिकारियों द्वारा जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए दुबई में विमानों के उतरने की अनुमति अगले आदेश तक रोक दी गई है। वहीं, स्पाइसजेट ने भी ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में बताया कि क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों के कारण उसकी दुबई से आने-जाने वाली उड़ानें फिलहाल प्रतिबंधित हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
