द इंडियन व्यू

एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हो सकते हैं राहुल गांधी

बीएस राय: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट अदालत में पेश होना है, उनके वकील प्रांशु…

Ragwendra P Singh
July 15, 2025
2 min read
एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हो सकते हैं राहुल गांधी

बीएस राय: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के मामले में मंगलवार को एमपी-एमएलए विशेष मजिस्ट्रेट अदालत में पेश होना है, उनके वकील प्रांशु अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

इस मानहानि मामले में दायर शिकायत पर संज्ञान लेते हुए विशेष अदालत ने राहुल गांधी को आरोपी के तौर पर तलब किया है। कांग्रेस नेता ने इस समन के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में याचिका दायर की थी, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली।

गांधी के वकील अग्रवाल ने कांग्रेस नेता के अदालत में पेश होने के बाद वे उनकी जमानत की मांग करेंगे। यह शिकायत सीमा सड़क संगठन (भारतीय सेना में कर्नल के समकक्ष) के सेवानिवृत्त निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने दायर की है।

शिकायत में कहा गया है कि 16 दिसंबर, 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विभिन्न मीडियाकर्मियों और जनता को संबोधित करते हुए, गांधी ने 9 दिसंबर (2022) को अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच हुई झड़प का ज़िक्र किया था।

और कहा था कि "लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में तो पूछेंगे, लेकिन चीनी सैनिकों द्वारा हमारे सैनिकों की पिटाई के बारे में एक बार भी नहीं पूछेंगे।" इसमें (शिकायत में) आरोप लगाया गया है कि चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सैनिकों की कथित पिटाई के बारे में गांधी के बयान से शिकायतकर्ता आहत हुआ है।

11 फ़रवरी को, विशेष अदालत ने शिकायत पर सुनवाई के बाद, गांधी को मानहानि के आरोप में तलब करने का आदेश दिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…