एमआई केपटाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखीं
मौजूदा विजेता एमआई केपटाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को तीन विकेट से हराकर एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा। टूर्नामेंट में सनराइजर्स (24 अंक), पार्ल रॉयल्स (24 अंक) और प्रिटोरिया…

मौजूदा विजेता एमआई केपटाउन ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को तीन विकेट से हराकर एसए20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा।
टूर्नामेंट में सनराइजर्स (24 अंक), पार्ल रॉयल्स (24 अंक) और प्रिटोरिया कैपिटल्स (20 अंक) पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, जबकि एमआई केपटाउन के पास 14 अंक हैं।
मैच में एमआई केपटाउन ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। ट्रेंट बोल्ट ने पारी की पहली ही गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे क्विंटन डी कॉक को आउट कर सनराइजर्स को झटका दिया।
इसके बाद टीम कभी संभल नहीं पाई और नौ विकेट पर 139 रन ही बना पाई। सनराइजर्स से ऑलराउंडर मार्को यानसन ने 42 रन बनाए। एमआई केपटाउन के लिए बोल्ट ने तीन और कॉर्बिन बॉश ने चार विकेट झटके।

एमआई केपटाउन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.2 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाकर मैच जीत लिया। यानसन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और दो विकेट लिए, यह एमआई केपटाउन को रोक नहीं पाया।
टीम से रीज़ा हेंड्रिक्स (41 रन) ने पारी का एक छोर संभाले रखा, जबकि ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे ने 31 रन की तेज पारी खेली और कीरोन पोलार्ड ने 20 रन का योगदान दिया।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
