द इंडियन व्यू

एबीवीपी स्थापना दिवस पर सर्बानंद सोनोवाल ने दी शुभकामनाएं, कहा- राष्ट्र निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका

नई दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसको राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
1 min read
एबीवीपी स्थापना दिवस पर सर्बानंद सोनोवाल ने दी शुभकामनाएं, कहा- राष्ट्र निर्माण में निभा रहा अहम भूमिका

नई दिल्ली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के स्थापना दिवस पर केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसको राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि ‘ज्ञान-शील-एकता’ के मंत्र के साथ एबीवीपी ने विद्यार्थियों के अंतस में राष्ट्रीयता की ज्योति प्रज्वलित की है और यह संगठन निरंतर राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पावन कार्य में जुटा हुआ है। एबीवीपी न केवल एक छात्र संगठन है, बल्कि यह युवाओं में नेतृत्व, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व की चेतना जागृत करने वाला एक सशक्त मंच है।

सोनोवाल ने एबीवीपी के कार्यों को भारत के भविष्य को संवारने वाला बताते हुए इसके कार्यकर्ताओं को राष्ट्रभक्ति का प्रतीक कहा। उन्होंने कहा कि यह संगठन शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का काम कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि एबीवीपी की स्थापना 9 जुलाई, 1949 को बलराज मधोक की अगुवाई में हुई थी। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसरों में ज्ञान, शील और एकता को बढ़ावा देना तथा छात्र-शिक्षक संबंधों को मजबूत करना रहा है। मंत्री सोनोवाल ने उम्मीद जताई कि एबीवीपी आने वाले वर्षों में भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरणादायक भूमिका निभाता रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…