द इंडियन व्यू

एपीडिम की बैठक में आपदा जोखिम डेटा शासन और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने पर देशों की संयुक्त प्रतिबद्धता

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में हुई एशियन एंड पैसिफिक सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ डिसास्टर इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट (एपीडिम) की इन्क्लूसिव डिजास्टर रिस्क डाटा गवर्नेंस की दसवीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में…

Ragwendra P Singh
November 22, 2025
2 min read
एपीडिम की बैठक में आपदा जोखिम डेटा शासन और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने पर देशों की संयुक्त प्रतिबद्धता

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में हुई एशियन एंड पैसिफिक सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ डिसास्टर इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट (एपीडिम) की इन्क्लूसिव डिजास्टर रिस्क डाटा गवर्नेंस की दसवीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जोखिम आकलन, शुरुआती चेतावनी प्रणाली, जलवायु सहनशील ढांचे और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक में एशिया प्रशांत क्षेत्र में आपदा और जलवायु जोखिम घटाने के लिए साझा प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।गृह मंत्रालय के अनुसार, भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने किया। उनके साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य और विभागाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तथा एनडीएमए के सचिव मनीष भरद्वाज भी उपस्थित रहे।उद्घाटन संबोधन में नित्यानंद राय ने कहा कि भारत व्यापक क्षमता निर्माण एजेंडा, जियोस्पेशल तकनीक, प्रभाव आधारित पूर्वानुमान, जोखिम आकलन और शुरुआती चेतावनी प्रसारण को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय लचीलापन मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी प्रधानमंत्री मोदी के आपदा जोखिम न्यूनीकरण के दस सूत्रीय एजेंडा पर आधारित है, जो स्थानीय निवेश, तकनीक के उपयोग, जोखिम डेटा के सुदृढ़ीकरण और क्षेत्रीय सहयोग को प्राथमिकता देता है।बैठक में पिछले वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा, 2026 के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों और 2026 से 2030 की रणनीतिक कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा भी हुई। इन चर्चाओं से तैयार रोडमैप एपीडिम के आगे के कार्यों को दिशा देगा और सेंडई फ्रेमवर्क तथा सतत विकास लक्ष्य 2030 को आगे बढ़ाएगा।सत्र में बांग्लादेश, ईरान, मालदीव, कजाखस्तान, मंगोलिया और तुर्की के प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों ने भाग लिया, जबकि ताजिकिस्तान ने पर्यवेक्षक के रूप में सहभागिता दर्ज की। बैठक में यूएन ईएसकैप के प्रशासन निदेशक स्टीफन कूपर, एपीडिम की निदेशक लेटिजिया रोस्सानो, वरिष्ठ समन्वयक मुस्तफा मोहांगेघ और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…