एनसीआर में पूरे हफ्ते मिला जुला रहेगा मौसम का असर, तेज हवा, बारिश की फुहार और कुहासा देखने को मिलेगा
नोएडा। पूरे एनसीआर में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज लोगों को अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां हल्की बारिश की फुहार से एनसीआर के लोगों का सामना हो सकता है, वहीं दूसरी तरफ तेज हवा और सुबह के वक्त कुहासा…

नोएडा। पूरे एनसीआर में आने वाले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज लोगों को अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा। एक तरफ जहां हल्की बारिश की फुहार से एनसीआर के लोगों का सामना हो सकता है, वहीं दूसरी तरफ तेज हवा और सुबह के वक्त कुहासा भी लोगों को देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ये पूरा हफ्ता आसमान में बादल, तेज हवा, कुहासा और बारिश की फुहारों के अलग-अलग मौसम के साथ बीतेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम पारे में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। इस पूरे हफ्ते एनसीआर के लोगों का अलग-अलग तरह के मौसम से सामना होगा।
मौसम विभाग की मानें तो 1 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ-साथ अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 2 मार्च से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है और हल्का कुहासा सुबह के वक्त देखने को मिलेगा।
ठीक ऐसे ही 3 मार्च को भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4 मार्च को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तेज हवाओं से एनसीआर के लोगों का सामना होगा। इस दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
5 मार्च को तेज हवा एक बार फिर चलती हुई दिखाई देगी। इस दिन भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 6 और 7 मार्च को भी हल्का कुहासा देखने को मिलेगा और 6 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ-साथ 7 मार्च को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार पहाड़ी इलाकों में हो रही तेज बारिश और बर्फबारी के कारण इसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है और एनसीआर का एरिया हिमाचल और उत्तराखंड के करीब होने के चलते मौसम में अचानक आ रहे बदलाव से एनसीआर के लोगों का सामना हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
