द इंडियन व्यू

एनसीआर में गर्मी करेगी बेहाल, 42 डिग्री पहुंचेगा पारा; अलर्ट जारी

नोएडा। दिल्ली में भीषण लू का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राजधानी समेत कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। 6 या 7 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता…

Ragwendra P Singh
April 5, 2025
2 min read
एनसीआर में गर्मी करेगी बेहाल, 42 डिग्री पहुंचेगा पारा; अलर्ट जारी

नोएडा। दिल्ली में भीषण लू का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को राजधानी समेत कई राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। 6 या 7 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

अगले छह दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के लोग भी झुलसाने वाली गर्मी झेलने को मजबूर होंगे। मौसम विभाग ने इन इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच भारत में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने की संभावना है। इस अवधि में आमतौर पर खूब लू चलती है। इस साल गर्मी और भी खतरनाक रूप ले सकती है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, इसका मुख्य कारण जलवायु परिवर्तन है। मौसम विभाग की मानें तो 5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की आशंका जताई गई है और दिन के समय तेज हवाओं का सामना भी लोगों को करना होगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 अप्रैल से पारा बढ़ना शुरू होगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री पहुंच जाएगा। ठीक इसी तरह 7 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंचने की संभावना जताई गई है।

8 अप्रैल को मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है, लेकिन इन दोनों दिनों में बहुत ज्यादा उमस और गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। दिन के वक्त तेज चल रही हवाओं और लू के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…