एनसीआर में एक्यूआई अति उत्तम श्रेणी में, बारिश और तेज हवा से मौसम रहेगा एक हफ्ते तक सुहावना
नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। रविवार रात से लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने राजधानी और आसपास के इलाकों की हवा को बेहद साफ कर दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड…

नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में मानसून का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। रविवार रात से लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने राजधानी और आसपास के इलाकों की हवा को बेहद साफ कर दिया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के मॉनिटरिंग डाटा के मुताबिक, सोमवार सुबह दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 40 से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया।
दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 30, आया नगर में 39, नरेला में 45, आरके पुरम में 44 और करणी सिंह शूटिंग रेंज पर 46 दर्ज किया गया। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा की गुणवत्ता बेहद बेहतर स्तर पर पहुंची।
नोएडा सेक्टर-62 और सेक्टर-1 में एक्यूआई सिर्फ 35 रहा, जबकि गाजियाबाद के इंदिरापुरम और वसुंधरा में यह 44 दर्ज हुआ। इन आंकड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि राजधानी और आसपास के शहरों में हवा इस समय अच्छी श्रेणी में है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद सकारात्मक है।
हालांकि कुछ इलाकों में प्रदूषण स्तर अपेक्षाकृत ज्यादा देखने को मिला। चांदनी चौक में एक्यूआई 117 और मुंडका में 102 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। इसके बावजूद, अधिकांश इलाकों में लोगों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, यह राहत आने वाले दिनों तक बनी रहेगी। 25 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में घने बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। 26, 27 और 28 अगस्त को लगातार गरज-चमक के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है। वहीं 29 और 30 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक जारी रहने की संभावना है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सक्रिय रहने के कारण आने वाले हफ्ते भर दिल्ली-एनसीआर की हवा साफ बनी रहेगी। बारिश प्रदूषण को नीचे बैठाने में मददगार साबित हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
