द इंडियन व्यू

एनपीसीआई इंटरनेशनल ने 'मैग्नाटी' संग की साझेदारी, पश्चिम एशियाई देश में मिलेगी यूपीआई सुविधा

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बेस्ड भुगतान समाधान प्रदाता मैग्नाटी के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान…

Ragwendra P Singh
January 16, 2025
2 min read
एनपीसीआई इंटरनेशनल ने 'मैग्नाटी' संग की साझेदारी, पश्चिम एशियाई देश में मिलेगी यूपीआई सुविधा

नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) बेस्ड भुगतान समाधान प्रदाता मैग्नाटी के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है।

इस साझेदारी के तहत पश्चिम एशियाई देश में आने वाले भारतीयों को लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल करने की सुविधा दी जाएगी।

एनआईपीएल के अनुसार, फिनटेक फर्म मैग्नाटी के सहयोग से यूएई में पॉइंट-ऑफ-सेल (पीओएस) टर्मिनलों के जरिए क्यूआर बेस्ड यूपीआई मर्चेंट पेमेंट संभव हो सकेगा। इस साझेदारी के साथ, एनआईपीएल हर साल दुबई और यूएई की यात्रा करने वाले 1.20 करोड़ से अधिक भारतीयों को आसान भुगतान विकल्प प्रदान कर सकता है।

ग्लोबल पेमेंट नेटवर्क में भारतीय समाधान को जोड़ने के साथ यूएई के व्यापारी बढ़ते भारतीय ग्राहक बेस को अपनी सेवाएं देते हुए फायदा उठा सकेंगे। यह साझेदारी शुरू में दुबई ड्यूटी फ्री में यूपीआई स्वीकृति प्रदान करेगी, जिससे भारतीय टूरिस्ट का शॉपिंग और पेमेंट एक्सपीरियंस बेहतर होगा। इस कदम के साथ रिटेल, आतिथ्य, परिवहन, सुपरमार्केट जैसी प्रमुख मर्चेंट कैटेगरी में भविष्य के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।

यूपीआई को दुनिया की सबसे सफल रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम में से एक माना जाता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार, यूपीआई के जरिए लेनदेन की संख्या दिसंबर में मासिक आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर नए रिकॉर्ड स्तर 16.73 अरब पर आ गई।

दिसंबर में यूपीआई ट्रांजैक्शन की वैल्यू मासिक आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 23.25 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो कि नवंबर में 21.55 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं, पूरे 2024 के लिए यूपीआई लेनदेन की संख्या 2023 में 118 अरब की तुलना में लगभग 46 प्रतिशत बढ़कर 172 अरब हो गई है। इस दौरान यूपीआई लेनदेन की वैल्यू 35 प्रतिशत बढ़कर 247 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो कि 2023 में 183 लाख करोड़ रुपये थी।Read More

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…