एनएचएआई ने दिल्ली के सुब्रतो पार्क एयरफोर्स स्टेशन के पास सड़क चौड़ीकरण शुरू किया, जाम की समस्या होगी खत्म
नई दिल्ली : दिल्ली में धौला कुआं से एयरपोर्ट के बीच यातायात सुचारु करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सुब्रतो पार्क एयरफोर्स स्टेशन के पास दो लेन सड़क को चार लेन करने का काम शुरू…

नई दिल्ली : दिल्ली में धौला कुआं से एयरपोर्ट के बीच यातायात सुचारु करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सुब्रतो पार्क एयरफोर्स स्टेशन के पास दो लेन सड़क को चार लेन करने का काम शुरू कर दिया है। यह परियोजना परेड रोड अंडरपास के आरंभिक हिस्से में मौजूद बाएं तरफ के जाम बिंदु को दूर करेगी, जहां फिलहाल सड़क मेट्रो पिलर के कारण चार लेन से दो लेन में सिमट जाती है।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार सड़क चौड़ीकरण के लिए एयरफोर्स स्टेशन के पास नाली, परिधीय सड़क और भवन का स्थानांतरण किया जा रहा है। यह परियोजना लगभग छह माह में पूरी होने की उम्मीद है। इसके तहत सुब्रतो पार्क एयरफोर्स स्टेशन के पास आरटीआर फ्लाईओवर की शुरुआत में एक नया फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जाएगा, जिससे पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा बढ़ेगी। साथ ही बारिश के पानी की निकासी के लिए उन्नत ड्रेनेज सिस्टम लगाया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि निर्माण के दौरान प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पेड़ों का स्थानांतरण, एंटी-स्मोक गन और वाटर स्प्रिंकलर का उपयोग किया जाएगा। साथ ही यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए ट्रैफिक मार्शल, टो-अवे क्रेन और सुरक्षा कोन लगाए जाएंगे। परियोजना के पूरा होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सड़क व्यवस्था में सुधार होगा और दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर आवागमन और अधिक सहज हो जाएगा। --------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
