द इंडियन व्यू

एनएचएआई के राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को पब्लिक इन्विट बनाने की सेबी ने दी मंजूरी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन काम करने वाले राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से सार्वजनिक अवसंरचना निवेश न्यास (इन्विट) के रूप में…

Ragwendra P Singh
December 24, 2025
1 min read
एनएचएआई के राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट को पब्लिक इन्विट बनाने की सेबी ने दी मंजूरी

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन काम करने वाले राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (आरआईआईटी) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से सार्वजनिक अवसंरचना निवेश न्यास (इन्विट) के रूप में मंजूरी मिल गई है। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग परिसंपत्तियों की मुद्रीकरण क्षमता बढ़ेगी और घरेलू खुदरा निवेशकों के लिए दीर्घकालिक, उच्च गुणवत्ता वाला निवेश साधन उपलब्ध होगा।

 

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार एनएचएआई ने पहले राजमार्ग इंफ्रा इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स प्रा.लि. (आरआईआईएमपीएल) को आरआईआईटी का निवेश प्रबंधक बनाया था। इस कंपनी में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, नाबफिड, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व वेंचर्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और यस बैंक जैसी अग्रणी वित्तीय संस्थाओं की इक्विटी भागीदारी है। एनएचएआई के सदस्य (वित्त) एनआरवीवीएमके राजेंद्र कुमार को कंपनी का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया है।

 

एनएचएआई अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने कहा कि सेबी की मंजूरी राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास में जन भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आरआईआईएमपीएल की वरिष्ठ नेतृत्व टीम अनुभवी और सक्षम पेशेवरों से बनी है, जो इस पहल को आगे बढ़ाने और जनता के लिए दीर्घकालिक निवेश अवसर बनाने में सक्षम है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…