द इंडियन व्यू

एनआईए ने कट्टरपंथ फैलाने के मामले में कर्नाटक से तीन लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े 2023 के जेल में कट्टरपंथ फैलाने के मामले में कर्नाटक के बेंगलुरु और कोलार जिलों में चलाए गए तलाशी अभियान में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए…

Ragwendra P Singh
July 9, 2025
2 min read
एनआईए ने कट्टरपंथ फैलाने के मामले में कर्नाटक से तीन लोगों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े 2023 के जेल में कट्टरपंथ फैलाने के मामले में कर्नाटक के बेंगलुरु और कोलार जिलों में चलाए गए तलाशी अभियान में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने यह जानकारी अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट के माध्यम से दी है।

एनआईए के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपितों में बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा जेल के मनोचिकित्सक डॉ. नागराज, सिटी आर्म्ड रिजर्व के एएसआई चान पाशा और एक फरार आरोपी की मां अनीस फातिमा शामिल हैं।

एनआईए ने बेंगलुरु और कोलार जिलों की पांच जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें इन आरोपियों और अन्य संदिग्धों के घरों से डिजिटल उपकरण, नकदी, सोना और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। यह मामला लश्कर-ए-तैयबा के एजेंडे को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बेंगलुरु में आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने से जुड़ा है।

एनआईए के अनुसार , जांच में सामने आया है कि डॉ. नागराज ने कैदियों तक मोबाइल फोन पहुंचाया था। इन कैदियों में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आतंकी तदियांदवीद नसीर उर्फ टी. नसीर भी शामिल था। इस आतंकी गतिविधि में नागराज को पवित्रा नामक महिला का सहयोग भी मिला था।

इसके अलावा, एनआईए ने अनीस फातिमा के घर की भी तलाशी ली, जो फरार आरोपी जुनैद अहमद की मां है और उसने नसीर के निर्देश पर अपने बेटे के लिए धन एकत्र कर उसे जेल में भेजने की भूमिका निभाई थी। एएसआई चान पाशा पर भी आरोप है कि उसने वर्ष 2022 में पैसों के बदले टी. नसीर की जेल से अदालतों में पेशी की सूचनाएं लीक की थीं।

उल्लेखनीय है कि एनआईए इस मामले में अब तक नौ आरोपितों के खिलाफ आईपीसी, यूए(पी) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…