एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ बार्सिलोना की जीत
बार्सिलोना ने दो गोल से पीछे होने के बाद बेहतरीन वापसी करके एटलेटिको मैड्रिड को 4-2 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में पहला स्थान हासिल कर लिया। एटलेटिको 72 मिनट तक दो गोल से आगे था लेकिन वह इसका फायदा…

बार्सिलोना ने दो गोल से पीछे होने के बाद बेहतरीन वापसी करके एटलेटिको मैड्रिड को 4-2 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में पहला स्थान हासिल कर लिया। एटलेटिको 72 मिनट तक दो गोल से आगे था लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया।

बार्सिलोना ने चार गोल किए। इनमें से दो गोल उसने इंजरी टाइम में किए। इस जीत से बार्सिलोना के 27 मैच में 60 अंक हो गए हैं। रियाल मैड्रिड के 28 मैच में 60 अंक है और गोल अंतर के कारण वह दूसरे स्थान पर है। एटलेटिको मैच हारने के कारण तीसरे स्थान पर है। उसके 28 मैच में 56 अंक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
