द इंडियन व्यू

एजुकेट गर्ल्स को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

नई दिल्ली : भारत की गैर-लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स को आज रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एजुकेट गर्ल्स को मनीला (फिलीपींस) के मेट्रोपॉलिटन थिएटर में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में दिया गया।…

Ragwendra P Singh
November 7, 2025
2 min read
एजुकेट गर्ल्स को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

नई दिल्ली : भारत की गैर-लाभकारी संस्था एजुकेट गर्ल्स को आज रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एजुकेट गर्ल्स को मनीला (फिलीपींस) के मेट्रोपॉलिटन थिएटर में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में दिया गया। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार की घोषणा 31 अगस्त 2025 को की गई थी। यह जानकारी शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी करके दी गई।पुरस्कार ग्रहण करते हुए एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन ने कहा कि यह पुरस्कार हमारी उन बालिकाओं के नाम है, जो अपने साहस, हिम्मत और दृढ़ निश्चय से हमें हर दिन प्रेरित करती हैं। वे बालिकाएं जो घर के कामकाज के बीच देर रात तक पढ़ाई करती हैं ताकि स्वयं और अपने परिवार के लिए बेहतर भविष्य बना सकें। यह सम्मान उन अभिभावकों, शिक्षकों, समुदाय के सदस्यों और 55,000 टीम बालिका स्वयंसेवकों के नाम है, जो हर दिन इन बालिकाओं के साथ खड़े हैं। जब समुदाय एकजुट होकर बालिका शिक्षा के लिए आगे आते हैं, तो हर लड़की को अवसर, आवाज और अपनी पहचान मिलती है।2007 में स्थापित एजुकेट गर्ल्स ने बीते लगभग दो दशकों में गरीबी और निरक्षरता के चक्र को तोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। यह संस्था उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार के 30,000 से अधिक गांवों में कार्यरत है। अपनी स्थापना से अब तक एजुकेट गर्ल्स ने 55,000 से अधिक सामुदायिक स्वयंसेवकों के सहयोग से 20 लाख से अधिक बालिकाओं को स्कूल से जोड़ा है और अपने उपचारात्मक शिक्षण कार्यक्रम के तहत 24 लाख से अधिक बच्चों की शिक्षा में सुधार किया है।एजुकेट गर्ल्स की सीईओ गायत्री नायर लोबो ने कहा, “यह पुरस्कार हमें याद दिलाता है कि जब समुदाय, सरकारें, स्थानीय साझेदार, कार्मिक, स्वयंसेवक और दानदाता एक साथ आते हैं, तो शिक्षा के क्षेत्र में असंभव को संभव बनाया जा सकता है। यह हमारे सामूहिक प्रयासों और सरकारी पहलों का सम्मान है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमें हमारे अगले लक्ष्य वर्ष 2035 तक 1 करोड़ शिक्षार्थियों तक पहुंचने की प्रेरणा देता है। दुनियाभर में लाखों लड़कियां अभी भी सीखने के अवसर की प्रतीक्षा कर रही हैं और हम नहीं चाहते कि उन्हें अब और इंतजार करना पड़े।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…