द इंडियन व्यू

एचएएल ने तेजस लड़ाकू विमान के लिए 62,000 करोड़ रुपए के बड़े ऑर्डर की पुष्टि की, स्टॉक में आया उछाल

नई दिल्ली : सरकारी क्षेत्र की डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने गुरुवार को केंद्र से 97 हल्के लड़ाकू विमान एमके-1ए (तेजस) के ऑर्डर की पुष्टि की, जिसकी कुल वैल्यू 62,000 करोड़ रुपए है। नेशनल स्टॉक…

Ragwendra P Singh
August 21, 2025
2 min read
एचएएल ने तेजस लड़ाकू विमान के लिए 62,000 करोड़ रुपए के बड़े ऑर्डर की पुष्टि की, स्टॉक में आया उछाल

नई दिल्ली : सरकारी क्षेत्र की डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने गुरुवार को केंद्र से 97 हल्के लड़ाकू विमान एमके-1ए (तेजस) के ऑर्डर की पुष्टि की, जिसकी कुल वैल्यू 62,000 करोड़ रुपए है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर फाइलिंग में एचएएल ने कहा, रक्षा मंत्रालय ने सूचना दी है कि सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) ने 19 अगस्त, 2025 को एचएएल से भारतीय वायु सेना के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा संबंधित उपकरणों के साथ 97 हल्के लड़ाकू विमान एमके-1ए की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस फाइलिंग के बाद एचएएल के शेयर में तेजी देखी गई और इसने 4,526.80 का उच्चतम स्तर छुआ। हालांकि, दोपहर 12 बजे एचएएल का शेयर 0.44 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,488 रुपए पर था।

एचएएल के शेयर में बीते छह महीने में काफी मजबूती देखी गई है और इस दौरान शेयर ने 33 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। वहीं, लंबी अवधि में भी शेयर का प्रदर्शन दमदार रहा है और बीते 5 वर्षों में शेयर ने 640 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न निवेशकों को दिया है।

यह सौदा एचएएल के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना में मिग-21 बेड़े की जगह लेंगे।

एलसीए एमके1ए, तेजस का एक एडवांस वर्जन है, जिसे बेहतर लड़ाकू क्षमताओं के लिए डिजाइन किया गया है और यह नया रक्षा अनुबंध, फरवरी 2021 में एचएएल द्वारा अनुबंध प्राप्त करने के बाद, इस विमान के लिए दूसरा बड़ा ऑर्डर है।

इंजन आपूर्ति की पिछली चुनौतियों के समाधान के बाद तेजस की इस साल डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है और वित्त वर्ष 26 में छह जेट विमानों की आपूर्ति निर्धारित है।

वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में एचएएल का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 3.7 प्रतिशत घटकर 1,383.8 करोड़ रुपए रह गया, जबकि परिचालन से प्राप्त राजस्व वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 10.8 प्रतिशत बढ़कर 4,819 करोड़ रुपए हो गया। ईबीआईटीडीए लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर 1,284 करोड़ रुपए हो गया, जबकि मार्जिन एक साल पहले के 22.8 प्रतिशत से बढ़कर 26.7 प्रतिशत हो गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…