द इंडियन व्यू

टेंडेंथोई देवी को अपने अनुभव पर भरोसा, एशियाई खेलों में बेहतर नतीजे की आस

भारतीय रोइंग टीम की सदस्य टेंडेंथोई देवी हाओबिजाम को उम्मीद है कि अब आत्मविश्वास से ओतप्रोत होने के कारण वह अपने दूसरे एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। यह खिलाड़ी महिला कॉक्सलेस फोर स्पर्धा में भारत…

Ragwendra P Singh
September 15, 2026
1 min read
टेंडेंथोई देवी को अपने अनुभव पर भरोसा, एशियाई खेलों में बेहतर नतीजे की आस

भारतीय रोइंग टीम की सदस्य टेंडेंथोई देवी हाओबिजाम को उम्मीद है कि अब आत्मविश्वास से ओतप्रोत होने के कारण वह अपने दूसरे एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। यह खिलाड़ी महिला कॉक्सलेस फोर स्पर्धा में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे। वह नंबर तीन के रूप में पूनम (नंबर चार), अलीना एंटो (नंबर दो) और गुरबानी कौर (नंबर एक) के साथ रोइंग करेंगी।

यह चौकड़ी पिछले साल से एक साथ प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है, जिससे उन्हें एक-दूसरे की क्षमता का पता करने और टीम के रूप में खेलने का मौका मिला। टेंडेंथोई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 2023 में एशियाई खेल थी। मेरा प्रदर्शन अच्छा था, लेकिन मुझे बहुत आत्मविश्वास नहीं था क्योंकि उस समय मैं जूनियर थी। मुझे सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखना पड़ा और उनकी सलाह लेनी पड़ी।’’

साभार : गूगल

उन्होंने कहा, ‘‘इस बार हमें लंबे समय तक एक साथ अभ्यास करने का मौका मिला। इसलिए हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाए। इससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।