ध्वजारोहण के लिए एक घंटे से ज्यादा इंतजार, एशियाई खेलों में अव्यवस्था
एशियाई खेलों में भारत समेत छह देशों का ध्वजारोहण समारोह शुक्रवार को एक घंटे से अधिक की देरी से शुरू हुआ। बाद में बताया गया कि एशियाई ओलंपिक परिषद और स्थानीय आयोजन समिति के बीच गलतफहमी इस व्यवधान का कारण रही। समारोह…

एशियाई खेलों में भारत समेत छह देशों का ध्वजारोहण समारोह शुक्रवार को एक घंटे से अधिक की देरी से शुरू हुआ। बाद में बताया गया कि एशियाई ओलंपिक परिषद और स्थानीय आयोजन समिति के बीच गलतफहमी इस व्यवधान का कारण रही।
समारोह जापान के समयानुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होना था जो 20 मिनट की देरी से शुरू हुआ। इस अफरातफरी पर भारत के अभियान प्रमुख सहदेव यादव ने कहा, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। इसके लिए बैंड तैयार था और निंजा योद्धाओं की तरह सजे कलाकार भी अपने हुनर की नुमाइश का इंतजार कर रहे थे।
भारत के अभियान प्रमुख सहदेव यादव और चार अभियान उप प्रमुख अचंता शरत कमल, लिजो डेविड टी, अलकनंदा अशोक और अंजलि भागवत गार्डन पियर पर समारोह के लिए मौजूद थे। यह स्थान खिलाड़ियों के लिए बने कंटेनरनुमा आवास के करीब है।

समारोह में यमन, उत्तर कोरिया, फलस्तीन, भारत, चीनी ताइपे और तिमोर लेस्टे को भाग लेना था लेकिन उन्हें इंतजार करने को कहा गया। पंद्रह मिनट इंतजार के बाद उन्हें अपने अपने विश्राम क्षेत्र में जाने को कहा गया। स्थानीय आयोजकों ने दुभाषिये के जरिये मीडिया से कहा, विलंब के लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं। एक टीम के साथ कुछ दिक्कत है। हम 15 मिनट बाद फिर बहाल करने की कोशिश करेंगे। कुछ समय तक इस संकट के बारे में बताया नहीं गया और यह व्यवधान एक घंटे से अधिक लंबा चला।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने बार बार सवाल किया कि क्या विलंब की वजह राजनीतिक है, इसके बाद आयोजकों ने अलग ही स्पष्टीकरण दिया। समारोह के बाद बयान में कहा गया, एशियाई ओलंपिक परिषद के कार्यकारी बोर्ड और आयोजन समिति के बीच संवाद ठीक नहीं था जिसकी वजह से ऐसा हुआ।
काफी विलंब के बाद जब समारोह हुआ तो सिर्फ भारत की अभियान उप प्रमुख अंजलि और डेविड ही प्रतिनिधि के तौर पर मंच पर गए। भारत के खेलमंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी टी उषा भी निकट स्थित आईओए कार्यालय से थोड़ी देर के लिए आए। इसके बाद वे भी रवाना हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
