एक्सिओम-4 मिशन हुआ लॉन्च, जितेन्द्र सिंह ने दी शुभांशु शुक्ला को बधाई
नई दिल्ली : कई दिनों के इंतजार के बाद एक्सिओम-4 मिशन अमेरिक स्थित फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। भारतीय समयानुसार 12 बजकर 01 मिनट पर स्पेसएक्स का फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान क्रू…

नई दिल्ली : कई दिनों के इंतजार के बाद एक्सिओम-4 मिशन अमेरिक स्थित फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। भारतीय समयानुसार 12 बजकर 01 मिनट पर स्पेसएक्स का फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान क्रू ड्रैगन कैप्सूल भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भर गया। इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वास्तव में यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों के बाद इसरो के बढ़ते वैश्विक सहयोग ने भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के संस्थापकों विक्रम साराभाई और सतीश धवन की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। शुभांशु शुक्ला संभवतः इस मिशन के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इस मिशन के माध्यम से भारतीय संस्थानों द्वारा डिजाइन किए गए सात महत्वपूर्ण प्रयोग होंगे। ये प्रयोग दुनिया भर की सभी एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे।इस लॉन्चिग की खुशी में डॉ. जितेंद्र सिंह, भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर फ्रांसिस एडमसन और अन्य लोगों ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी और जश्न मनाने के लिए मिठाइयां वितरित कीं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
