द इंडियन व्यू

एएआईबी ने अहमदाबाद विमान हादसे की जांच पर जारी किया अंतरिम बयानy

नई दिल्ली : विमान दुर्घटना की जांच करने वाली एजेंसी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने शुक्रवार को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-171 से संबंधित दुर्घटना की जांच की प्रगति पर अपना अंतरिम वक्तव्य जारी किया। नागरिक…

Ragwendra P Singh
June 12, 2026
2 min read
एएआईबी ने अहमदाबाद विमान हादसे की जांच पर जारी किया अंतरिम बयानy

नई दिल्ली : विमान दुर्घटना की जांच करने वाली एजेंसी विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने शुक्रवार को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-171 से संबंधित दुर्घटना की जांच की प्रगति पर अपना अंतरिम वक्तव्य जारी किया। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जारी एक बयान में बताया कि एएआईबी ने कहा है कि पिछले साल गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की अंतिम जांच रिपोर्ट, जांच से जुड़ी सभी गतिविधियों, जरूरी अंतरराष्ट्रीय समीक्षा और परामर्श की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पहले एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (अहमदाबाद) से उड़ान भरने के तुरंत बाद 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार लोगों और जमीन पर मौजूद 19 लोगों सहित कुल 260 लोगों की मौत हो गई थी। एजेंसी ने कहा कि एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान हादसे की पहली बरसी पर विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने कहा कि विमान प्रणालियों, फ्लाइट रिकॉर्डर के आंकड़ों, इंजन से जुड़े कल-पुर्जों, रखरखाव और परिचालन रिकॉर्ड समेत अन्य साक्ष्यों के विश्लेषण में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

 

एएआईबी ने इस दुखद दुर्घटना की बरसी पर कहा कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारों और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के असहनीय दर्द और पीड़ा को समझते हैं। एएआईबी संशोधित विमान (दुर्घटनाओं और घटनाओं की जांच) नियम, 2017 और आईसीएओ अनुलग्नक 13 में निहित मानकों और अनुशंसित प्रथाओं के अनुसार जांच कर रहा है। इससे पहले विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने तथ्यात्मक जानकारी वाली एक प्रारंभिक रिपोर्ट 12 जुलाई 2025 को जारी की गई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…