एआई आज की दुनिया की जरुरतः भूमि पेडनेकर
नई दिल्ली : अभिनय की दुनिया में अपना परचम बुलंद करने के बाद भूमि पडनेकर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की दुनिया में कदम रख लिया है। मंगलवार को भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वेव्स के पवेलियन में भूमि…

नई दिल्ली : अभिनय की दुनिया में अपना परचम बुलंद करने के बाद भूमि पडनेकर ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की दुनिया में कदम रख लिया है। मंगलवार को भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वेव्स के पवेलियन में भूमि पेडनेकर ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपनी फिल्म के बारे में बताया। अपने प्रोडक्शन के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने बताया कि आज की दुनिया में एआई एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्मों की दुनिया में अभिनय के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की दुनिया में भी अपने करियर की शुरुआत कर दी है।
उन्होंने बताया कि माईया नाम से कंपनी बनाई है, जो एआई के माध्यम से कहानी तैयार करती है, जो रोचक होने के साथ प्रभावशाली होती है। उन्होंने कहा कि फिल्मी दुनिया में माईया एक ऐसी पहल है, जो आज की दुनिया की जरुरत है। अगर हम एआई को नहीं अपनाएंगे तो हम विकास की दौ़ड में पीछे रह जाएंगे।
मईया के बारे में भूमि ने बताया कि उऩकी कंपनी संस्कृत शब्द 'मईया' से प्रेरित, जिसका अर्थ है भ्रम या जादू। माईया एक एआई बुटीक स्टूडियो है, जहां कला, प्रौद्योगिकी और मानवीय रचनात्मकता कल्पना की सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ आते हैं। उन्होंने बताया कि यहां हुनमान चालीसा को एआई के माध्यम से तैयार किया गया है, जिसे आज हम सभी जुड़ाव महसूस करते हैं। इसके माध्यम से हमने हनुमान चालीसा की पूरी कहानी बताई है जिसे सभी उम्र के लोग पसंद कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
