ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, ध्रुव जुरेल को मिला मौका
नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ आज (रविवार) से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल…

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ आज (रविवार) से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल होने के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पंत की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है।
बीसीसीआई ने रविवार को बताया कि ऋषभ पंत को शनिवार दोपहर वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान नेट पर बल्लेबाजी करते समय दाहिने पेट के निचले हिस्से में अचानक बेचैनी महसूस हुई। उन्हें तुरंत एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया और बीसीसीआई मेडिकल टीम ने उनके क्लिनिकल और रेडियोलॉजिकल नतीजों पर एक एक्सपर्ट के साथ विस्तार से चर्चा की। पंत को साइड स्ट्रेन (ऑब्लिक मसल टियर) का पता चला है और इस वजह से उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। बोर्ड ने बताया कि पुरुषों की सिलेक्शन कमेटी ने ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया है और जुरेल टीम के साथ जुड़ गए हैं।
भारत की अपडेटेड वनडे टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
--------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
