ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल, धोनी हो सकते हैं सीएसके के कप्तान !
आईपीएल 2025 में विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को मुकाबला होगा। इस मैच में धोनी कप्तानी कर सकते हैं। साभार : गूगल टीम के नियमित…

आईपीएल 2025 में विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को मुकाबला होगा। इस मैच में धोनी कप्तानी कर सकते हैं।

टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान कोहनी में चोट लगी थी। अगर वह इस मुकाबले से पहले पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो धोनी को कमान सौंपी जा सकती है।
माइकल हसी ने कहा, ''मुझे नहीं लगता हमने उसके (कप्तानी) बारे में सोचा है। मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है। मुझे यकीन है कि स्टीफन फ्लेमिंग और ऋतुराज ने इस पर चर्चा की होगी। लेकिन हमारे पास एक युवा लड़का (धोनी) है, जो विकेट के पीछे है। शायद वह अच्छा काम कर सकता है।''
एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांच बार चैंपियन बन चुकी है। आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही 5-5 बार ट्रॉफी जीत सकी हैं।
चेन्नई में मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस से बात करते हुए बैटिंग कोच माइकल हसी ने कहा कि ऋतुराज गायकवाड़ की फिटनेस पर फैसला शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में प्रशिक्षण सत्र के दौरान होगा। उन्होंने ये भी हिंट दिया है कि मैच के दिन उनके खेलने पर फैसला लिया जाएगा।
धोनी ने आईपीएल 2024 की शुरुआत में गायकवाड़ को सीएसके का पूर्णकालिक कप्तान बनने का रास्ता दिया था। फ्रेंचाइजी के इतिहास में धोनी ने 2008 में प्रतियोगिता शुरू होने के बाद से कप्तानी की थी। 2022 में सीएसके ने रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाया था लेकिन लगातार हार के चलते धोनी को बीच सत्र में ही पदभार संभालना पड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
