द इंडियन व्यू

उमर खालिद पर बयान को लेकर भारत ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर मामदानी को दी नसीहत

नई दिल्ली : भारत ने न्यूयार्क सिटी के भारतीय मूल के मेयर जोहरान मामदानी को उमर खालिद पर बयान को लेकर नसीहत दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पद पर बैठे लोगों को व्यक्तिगत राय देना शोभा नहीं देता। न्यूयॉर्क के…

Ragwendra P Singh
January 9, 2026
1 min read
उमर खालिद पर बयान को लेकर भारत ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर मामदानी को दी नसीहत

नई दिल्ली : भारत ने न्यूयार्क सिटी के भारतीय मूल के मेयर जोहरान मामदानी को उमर खालिद पर बयान को लेकर नसीहत दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पद पर बैठे लोगों को व्यक्तिगत राय देना शोभा नहीं देता।

 

न्यूयॉर्क के मेयर की टिप्पणियों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि दूसरे लोकतंत्रों में भी पब्लिक रिप्रेजेंटेटिव न्यायपालिका की आज़ादी का सम्मान करेंगे। पद पर बैठे लोगों को व्यक्तिगत राय ज़ाहिर करना शोभा नहीं देता। ऐसी टिप्पणियों के बजाय, उन्हें सौंपी गई ज़िम्मेदारियों पर ध्यान देना बेहतर होगा।

 

उल्लेखनीय है कि न्यूयॉर्क सिटी के वर्तमान मेयर ज़ोहरान ममदानी ने उमर खालिद को एक हाथ से लिखा छोटा व्यक्तिगत पत्र दिया था। 1 जनवरी 2026 को उनके मेयर पद की शपथ लेने के दिन सोशल मीडिया पर यह वायरल हुआ।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…