उभरती समुद्री चुनौतियों के मद्देनजर नौसेना प्रमुख ने अमेरिकी दौरे में कई अहम वार्ताएं कीं
नई दिल्ली : अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने समुद्री सहयोग को मजबूत करने के मुद्दे पर अमेरिकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की है। इन वार्ताओं से उभरती समुद्री…

नई दिल्ली : अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर गए नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने समुद्री सहयोग को मजबूत करने के मुद्दे पर अमेरिकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की है। इन वार्ताओं से उभरती समुद्री चुनौतियों के मद्देनजर खुफिया जानकारी और संयुक्त नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, प्रशिक्षण और अंतर-संचालन के लिए अमेरिका के साथ रास्ते खुले हैं।अमेरिका के 12 से 17 नवंबर तक दौरे में एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने फोर्ट लेस्ली जे मैकनियर में नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी का दौरा किया और एनडीयू के प्रेसिडेंट वाइस एडमिरल पीटर ए गार्विन से बातचीत की। यह वार्ता प्रोफेशनल मिलिट्री एजुकेशन, दोनों डिफेंस फोर्स के बीच हायर लर्निंग इंस्टीट्यूट के साथ लिंक मजबूत करने, इंटरनेशनल फेलो और मिलिट्री प्रोफेसर के ट्रेनिंग एक्सचेंज और भारत-यूएस डिफेंस संबंधों को और मजबूत करने के लिए शेयर्ड मैरीटाइम इंटरेस्ट के मुद्दों पर फोकस रही। इस दौरान नौसेना प्रमुख ने आइजनहावर स्कूल, नेशनल वॉर कॉलेज और कॉलेज ऑफ इंफॉर्मेशन एंड साइबरस्पेस में एजुकेशन के लिए तैनात भारतीय ऑफिसर से भी बातचीत की।यात्रा के दौरान एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने नौसेना सचिव जॉन सी फेलन और युद्ध नीति के अवर सचिव एल्ब्रिज कोल्बी से मुलाकात की।एडमिरल त्रिपाठी ने वाइस एडमिरल यवेटे डेविड्स, नौसेना संचालन, योजना और रणनीति के उप प्रमुख स्टीव पैरोडे, नौसेना खुफिया के उप निदेशक और रियर एडमिरल रेमंड पी ओवेन्स, नौसेना अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यालय के निदेशक के साथ भी बातचीत की। समुद्री सहयोग को मजबूत करने, रक्षा उद्योग सहयोग को बढ़ाने, उभरती चुनौतियों की समझ, सूचना साझाकरण, समुद्री डोमेन जागरुकता, खुफिया जानकारी और भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच संयुक्त नवाचार, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, प्रशिक्षण और अंतर-संचालन के लिए रास्ते का विस्तार करने की दिशा में अवसरों पर चर्चा आगे बढ़ी।इसके अलावा क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता, विकसित हो रहे इंडो पैसिफिक क्षेत्र वास्तुकला समुद्री साझेदारी, आपसी समझ को मजबूत करने और सुरक्षित, स्थिर और नियम-आधारित इंडो-पैसिफिक को बनाए रखने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने डिजास्टर मैनेजमेंट और ह्यूमैनिटेरियन असिस्टेंस में सेंटर फॉर एक्सीलेंस का दौरा किया। नौसेना प्रमुख को सेंटर के विजन, लाइन्स ऑफ़ एफर्ट्स, कैपेसिटी बिल्डिंग और रीजनल कोऑपरेशन में इनिशिएटिव्स के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने यूएस नेवी के स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट आर्ले बर्क क्लास गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर एनीलइनौये का दौरा किया। उन्हें डिस्ट्रॉयर के लेटेस्ट मॉडिफिकेशन, मल्टी-मिशन वर्सेटिलिटी और एडवांस्ड मैरीटाइम सर्विलांस सिस्टम के बारे में जानकारी दी गई।नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने जॉइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम का भी दौरा किया। उन्हें ऑपरेशनल क्षमताओं, अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट की चल रही पहलों और जॉइंट फैसिलिटी पर आधारित यूनिट्स के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरे में भारत और अमेरिका मैरीटाइम फोर्स के बीच इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करने और ऑपरेशनल सिनर्जी को बढ़ाने के महत्व पर ज़ोर दिया गया। एडमिरल त्रिपाठी ने यूएस पैसिफिक फ्लीट के कमांडर एडमिरल स्टीफन टी कोहलर और यूएस मरीन फोर्सेज पैसिफिक के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेम्स एफ ग्लिन के साथ कई हाई-लेवल मीटिंग कीं। इस बातचीत में मैरीटाइम सिक्योरिटी और मैरीटाइम कोऑपरेशन को मजबूत करने, इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक में ऑपरेशनल एंगेजमेंट पर फोकस किया गया। -------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
