द इंडियन व्यू

उपसभापति हरिवंश ने की पी20 शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें

नई दिल्ली : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने दक्षिण अफ्रीका के क्लेनमंड में चल रहे 11वें जी-20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) के साथ-साथ रूस, जर्मनी, इटली और मेजबान दक्षिण अफ्रीका की संसदों के पीठासीन अधिकारियों…

Ragwendra P Singh
October 3, 2025
2 min read
उपसभापति हरिवंश ने की पी20 शिखर सम्मेलन में महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें

नई दिल्ली : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने दक्षिण अफ्रीका के क्लेनमंड में चल रहे 11वें जी-20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (पी20) के साथ-साथ रूस, जर्मनी, इटली और मेजबान दक्षिण अफ्रीका की संसदों के पीठासीन अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय बैठकों की एक शृंखला आयोजित की। ये बैठक द्विपक्षीय संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करने और व्यापार साझेदारी, प्रौद्योगिकी एवं संपोषणीय विकास पर भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने पर केंद्रित रहीं। विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के साथ अपनी बैठकों में उपसभापति ने हाल ही में भारतीय संसद सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडलों जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पार आतंकवाद पर भारत का रुख सामने रखने के लिए इन देशों की यात्रा की थी, उनका भी स्मरण कराया।

राज्यसभा सचिवालय के एक बयान के मुताबिक, रूस की फेडरेशन काउंसिल के डिप्यूटी स्पीकर कोंस्टैंटिन कोसाचेव के साथ अपनी बैठक में हरिवंश ने दोनों देशों के बीच विभिन्न लाभकारी संबंधों और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में दीर्घकालिक साझेदारियों को स्मरण किया। ओमिद नूरीपुर, बुंडेस्टाग (जर्मनी की संसद का लोअर हाउस) के वाईस प्रेसीडेंट के साथ अपनी बैठक में, हरिवंश ने अग्रणी लोकतंत्रों के बीच आपस में मिलजुल कर और अधिक कार्य करने की संभावना और व्यापार एवं संपोषणीय विकास साझेदारी के लिए सफल रूप से सहयोग स्थापित करने पर बल दिया। उपसभापति ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता को अंतिम रूप देने में जर्मनी से भी सहयोग मांगा। दोनों देशों के बीच वस्तुओं और सेवाओं का द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर को पार कर गया है।

जर्मनी के पास एक 'कुशल श्रम रणनीति' भी है जो भारतीय पेशेवरों के जर्मनी जाने के मार्ग को सुगम बनाने पर केंद्रित है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय सभा की स्पीकर सुश्रीथोको दीदिजा से भी भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक एवं प्रगाढ़ द्विपक्षीय संबंधों का स्मरण किया। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि दोनों देशों का अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता, न्याय तथा विकासशील देशों के सामूहिक हितों की रक्षा के प्रतिसमान दृष्टिकोण है। दक्षिण अफ्रीका के प्रमुख तीन व्यापारिक साझेदारों में भारत शामिल है। इससे पहले, उन्होंने इतालवी सीनेट की वाइस प्रसीडेंट, लिशिया रोंज़ुली के नेतृत्व में इतालवी प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक की। अपनी बैठक में उन्होंने विशेष रूप से व्यापार और निवेश, शिक्षा, रक्षा, संस्कृति, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में हुई प्रगति पर चर्चा की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…