उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का झारखंड दौरा कल, बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड के दौरे पर जाएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला आधिकारिक दौरा होगा, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दौरे के दौरान…

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड के दौरे पर जाएंगे। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला आधिकारिक दौरा होगा, जिसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
दौरे के दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन खूंटी जिले के उलिहातु गांव पहुंचेंगे, जहां वे महान जननायक बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे बिरसा मुंडा के परिजनों और वंशजों से भी मुलाकात कर संवाद करेंगे।
इसके बाद उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में वे विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
