द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति शनिवार को करेंगे हरियाणा के सूरजुकंड मेले का उद्घाटन

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 का शनिवार, 31 जनवरी को उद्घाटन करेंगे। 15 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में अफ्रीका एवं एशिया…

Ragwendra P Singh
January 30, 2026
3 min read
उपराष्ट्रपति शनिवार को करेंगे हरियाणा के सूरजुकंड मेले का उद्घाटन

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन हरियाणा के फरीदाबाद जिले में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव-2026 का शनिवार, 31 जनवरी को उद्घाटन करेंगे। 15 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन में अफ्रीका एवं एशिया महाद्वीप, बिम्सटेक और सार्क सहित 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

 

हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली के हरियाणा भवन में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि इस वर्ष मेले में ग्लोबल कल्चर की जीवंत झलक देखने को मिलेगी, जहां करीब 700 अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी, शिल्पकार और कलाकार अपनी विशिष्ट लोक कलाओं, पारंपरिक शिल्प और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को रूबरू कराएंगे।

 

उन्होंने बताया कि 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव का भव्य उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहेंगे, जिससे यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाएगा। मेले का थीम लोकल से ग्लोबल-आत्मनिर्भर भारत की पहचान रखा गया है।

 

डॉ. शर्मा ने बताया कि हरियाणा पर्यटन विभाग, सूरजकुंड मेला प्राधिकरण, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, वस्त्र मंत्रालय (विकास आयुक्त – हस्तशिल्प एवं हथकरघा), संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय तथा आईसीसीआर के सहयोग से इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर पूर्व हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम तथा कला एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा क्षेत्रीय कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शिल्प महोत्सव में भागीदारी की जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत संकल्प”, “आत्मनिर्भर भारत”, “स्वदेशी अभियान” और स्थानीय बाजार को सशक्त बनाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए मेले की थीम लोकल से ग्लोबल – आत्मनिर्भर भारत की पहचान रखी गई है।

 

डॉ. शर्मा ने बताया कि पार्टनर नेशन के तौर पर इजिप्ट और थीम स्टेट के तौर पर उत्तर प्रदेश एवं मेघालय भागीदारी कर रहे हैं। शिल्प महोत्सव में विभिन्न देशों के कलाकार, शिल्पकार, बुनकर एवं कारीगर अपनी संस्कृति, सांस्कृतिक परंपराओं और कला का प्रदर्शन इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगे।

 

पर्यटन मंत्री ने अधिक से अधिक लोगों को सूरजकुंड मेले में भागीदारी करने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि दुनिया के सबसे बड़े शिल्प महोत्सव में हर शाम पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कलाकारों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड गायक पद्मश्री कैलाश खेर, पंजाबी गायक गुरदास मान जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ फैशन शो, कवि सम्मेलन और स्टैंड-अप कॉमेडी कार्यक्रम भी होंगे।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणवी संस्कृति में विलुप्त होती लोक विधाओं को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। हरियाणवी कला और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से लोक संस्कृति को प्रोत्साहित किया जाएगा। पद्मश्री एवं प्रदेश की शान महावीर गुड्डू सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार प्रस्तुति देंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…