उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज से तीन दिन तक तमिलनाडु में
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से तीन दिन (28 से 30 अक्टूबर) तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद अपनी इस पहली यात्रा के दौरान वह कोयंबटूर, तिरुप्पुर, मदुरै और रामनाथपुरम में…

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज से तीन दिन (28 से 30 अक्टूबर) तक तमिलनाडु का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद अपनी इस पहली यात्रा के दौरान वह कोयंबटूर, तिरुप्पुर, मदुरै और रामनाथपुरम में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।आधिकारिक विज्ञप्ति के मुुताबिक, उपराष्ट्रपति सेशेल्स से आज सीधे कोयंबटूर पहुंचेंगे। उन्होंने इससे पहले 26-27 तक अक्टूबर तक सेशेल्स गणराज्य की आधिकारिक यात्रा की। उन्होंने वहां सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।उपराष्ट्रपति का कोयंबटूर हवाई अड्डे पर स्वागत किया जाएगा। कोयंबटूर नागरिक मंच उपराष्ट्रपति का कोयंबटूर जिला लघु उद्योग संघ में अभिनंदन करेगा। उपराष्ट्रपति टाउन हॉल निगम भवन में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद कोयंबटूर के पेरूर मठ में शांतालिंगा रामासामी आदिगलर के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति शाम को तिरुप्पुर पहुंचेंगे और महात्मा गांधी और तिरुप्पुर कुमारन की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।उपराष्ट्रपति 29 अक्टूबर को तिरुप्पुर में एक सम्मान समारोह में भाग लेंगे और शाम को मदुरै के मीनाक्षी अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। उपराष्ट्रपति 30 अक्टूबर को रामनाथपुरम जिले के पसुम्पोन में पसुम्पोन मुथुरामलिंगा थेवर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
