द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आम्बेडकर जयंती पर पहुंचे प्रेरणा स्थल, पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली : बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को संसद परिसर स्थित…

Ragwendra P Singh
April 14, 2026
1 min read
उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आम्बेडकर जयंती पर पहुंचे प्रेरणा स्थल, पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली : बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य नेताओं ने मंगलवार को संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस आधिकारिक कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री, सांसद और अन्य नेता भी शामिल हुए।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

 

उल्लेखनीय है कि डॉ. बीआर आम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था। वे भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, प्रख्यात विधिवेत्ता और समाज सुधारक थे। उन्होंने वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…