द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति ने सिक्किम सुरंग हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सिक्किम के नामची जिले में बन रही सुरंग में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, "इस जिले में बन रही सुरंग…

Ragwendra P Singh
July 21, 2026
1 min read
उपराष्ट्रपति ने सिक्किम सुरंग हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सिक्किम के नामची जिले में बन रही सुरंग में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

 

 

 

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने मंगलवार को एक्स पर लिखा, "इस जिले में बन रही सुरंग में हुए हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख हुआ। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जिन्होंने अपनों को खोया है उन्हें हिम्मत और साहस मिले, जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें सुरक्षित निकाला जा सके और घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं।"

 

उल्लेखनीय है कि नामची जिले के समरदुंग, झोलुंगे में बन रही सुरंग के पास अचानक भूस्खलन होने के मलबे से निकासी द्वार बंद होने के कारण कई मजदूर अंदर फंस गए। तलाशी अभियान में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…