द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति ने एआई समिट की शुरुआत पर खुशी जताते हुए की सफलता की कामना

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को भारत मंडपम में एआई समिट की शुरुआत पर खुशी जताते हुए एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन की भव्य सफलता की कामना की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत एआई प्रभाव शिखर…

Ragwendra P Singh
February 16, 2026
1 min read
उपराष्ट्रपति ने एआई समिट की शुरुआत पर खुशी जताते हुए की सफलता की कामना

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को भारत मंडपम में एआई समिट की शुरुआत पर खुशी जताते हुए एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन की भव्य सफलता की कामना की।

 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि भारत एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन आज दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हो रहा है, भारत जन-प्रथम, लोकतांत्रिक एआई भविष्य को आकार देने के प्रयासों में सबसे आगे खड़ा है। यह शिखर सम्मेलन की थीम, 'सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय' में भी परिलक्षित होता है।

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि एआई के विकास के केंद्र में सार्वजनिक भलाई, पहुंच और वैश्विक सहयोग को रखकर भारत वैश्विक उत्तर की तकनीकी शक्तियों को वैश्विक दक्षिण के पैमाने और क्षमता के साथ जोड़ना चाहता है, जिससे दुनिया भर में समावेशी और साझा प्रगति हो सके।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले साल पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान कहा था "कुछ लोगों को चिंता है कि मशीनें बुद्धि में इंसानों से बेहतर हो जाएंगी। लेकिन हमारे सामूहिक भविष्य और साझा भाग्य की कुंजी हम इंसानों के अलावा किसी के पास नहीं है।"

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि एआई को मानव-केंद्रित और जिम्मेदारी से निर्देशित रहना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…