द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी भाजपा सांसद फांगनोन कोन्याक को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के बजट सत्र के दौरान भाजपा सांसद फांगनोन कोन्याक को उनके जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने उनकी उपलब्धियों के बारे में भी बताया। जगदीप धनखड़ ने फांगनोन कोन्याक को बधाई…

Ragwendra P Singh
February 4, 2025
2 min read
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी भाजपा सांसद फांगनोन कोन्याक को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद के बजट सत्र के दौरान भाजपा सांसद फांगनोन कोन्याक को उनके जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने उनकी उपलब्धियों के बारे में भी बताया।

जगदीप धनखड़ ने फांगनोन कोन्याक को बधाई देते हुए कहा, वह सामाजिक न्याय और लोक कल्याण के प्रति गहरी प्रतिबद्धता वाली एक होनहार राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। एस. फांगनोन कोन्याक अप्रैल 2022 से इस सदन की सदस्य हैं और वर्तमान में अपना पहला कार्यकाल पूरा कर रही हैं।

जगदीप धनखड़ ने कहा, इस सदन में उनका चुनाव ऐतिहासिक था। वह नागालैंड से राज्यसभा के लिए चुनी जाने वाली पहली महिला बनीं। संसद के किसी भी सदन या राज्य विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली वह राज्य की दूसरी महिला हैं। उन्होंने उपाध्यक्ष के पैनल में सेवा देकर फिर से इतिहास रच दिया, यह सम्मान पाने वाली वह नागालैंड की पहली महिला बनीं। सामुदायिक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता वास्तव में सराहनीय है।

उन्होंने आगे कहा, फांगनोन कोन्याक ने नागालैंड के कई गांवों में बड़ी संख्या में स्कूल ड्रॉपआउट को दाखिला दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों ने उनके उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में मदद की है और एचआईवी रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाने में उनके प्रयासों ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बता दें कि भाजपा की राज्यसभा सांसद एस. फांगनोन कोन्याक पिछले दिनों उस समय सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

इससे पहले उन्होंने साल 2023 में राज्यसभा की अध्यक्षता की थी। उन्होंने 17 जुलाई, 2023 को उपाध्यक्षों के पैनल में नागालैंड से नियुक्त होने वाली पहली महिला सदस्य बनकर इतिहास रचा था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…