द इंडियन व्यू

उपराष्ट्रपति चुनाव : सोनिया-राहुल, राजनाथ और देवेगौड़ा समेत कई दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद भवन पहुंचकर अपना वोट डाला। इसके अलावा, कांग्रेस के…

Ragwendra P Singh
September 9, 2025
2 min read
उपराष्ट्रपति चुनाव : सोनिया-राहुल, राजनाथ और देवेगौड़ा समेत कई दिग्गज नेताओं ने डाला वोट

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद भवन पहुंचकर अपना वोट डाला। इसके अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

उपराष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से जारी है। इस चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद और मंत्री हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा, भाजपा सांसद कंगना रनौत और कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद भवन पहुंचकर अपना वोट डाला।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए चल रही वोटिंग के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना के कांग्रेस सांसदों के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान को लेकर निर्देश दिए।

इससे पहले, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने अपनी जीत का भरोसा जताते हुए क्रॉस वोटिंग की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस चुनाव में जीतने जा रहे हैं। मैं केवल लोगों की अंतरात्मा को जगाने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने यह नहीं कहा कि क्रॉस-वोटिंग होगी। मुझे नहीं पता कि क्रॉस-वोटिंग क्या होती है।

इसके अलावा, एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव पर कहा, यह भारतीय राष्ट्रवाद की बड़ी जीत होने वाली है। हम सब एक हैं और एक रहेंगे। हम चाहते हैं कि विकसित भारत बने। यह जीत उस दिशा में ले जाएगी।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान नए संसद भवन में शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी और परिणाम देर शाम तक आने की उम्मीद है।

भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…