उपराष्ट्रपति और दिल्ली की मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में किए दर्शन
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज यहां के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में दर्शन किए। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने…

नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज यहां के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में दर्शन किए। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं।मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही पावन स्थल है जहां धर्म, मानवता और आस्था की रक्षा के लिए परम त्याग करने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का अद्वितीय संदेश हमें निरंतर प्रेरित करता है कि हम सत्य के लिए अडिग रहें, अत्याचार के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े हों और प्रत्येक मानव के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें।मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की यह भूमि सेवा, बलिदान और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत साक्षी है। इस मौके पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत सिख समुदाय के कई गण्यमान्य मौजूद रहे।-----------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
