द इंडियन व्यू

पहले मैच में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश के सामने हिंदुस्तान टाइम्स की चुनौती

लखनऊ। पिछले संस्करण की विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश व हिंदुस्तान टाइम्स के बीच मैच से 13 दिसंबर से एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत होगी। एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 13 दिसंबर…

Ragwendra P Singh
December 10, 2025
2 min read

लखनऊ। पिछले संस्करण की विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश व हिंदुस्तान टाइम्स के बीच मैच से 13 दिसंबर से एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत होगी।

एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 13 दिसंबर से

लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के तत्वावधान में होने वाली लीग का उद्घाटन मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर सुबह नौ बजे से खेला जाएगा।

दिन के दूसरे मैच में दोपहर 12 बजे से मेजबान एलएसजेए एकादश व मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश के बीच टक्कर होगी। लीग का ड्रा बुधवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में प्रतिभागी टीमों के कप्तानों की मौजूदगी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर ज्ञानेंद्र पाण्डेय ने निकाला।

साभार : गूगल

एलएसजेए के सचिव एसएम अरशद ने बताया कि लीग कम नाकआउट आधार पर होने वाली लीग का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर होगा जबकि कुछ मैच चौक स्टेडियम पर भी खेले जाएंगे। लीग का फाइनल मुकाबला 19 दिसंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में शाम 4 बजे से दूधिया रोशनी में खेला जाएगा।

इस लीग में आठ टीमें भाग ले रही है। पूल ए में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एकादश, हिंदुस्तान टाइम्स, डी-एआईआर एकादश व दैनिक जागरण और पूल बी में टाइम्स ऑफ इंडिया, कम्बाइंड मीडिया एकादश, एलएसजेए एकादश और मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश को जगह मिली है।

दोनों पूल की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल का टिकट हासिल करेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 18 दिसंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेले जाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।