उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से मिलती है सफलताः प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को निरंतर कर्मशील बनाए रखते हैं और यही गुण सफलता की कुंजी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एक्स पर लिखा कि कर्मठ और ऊर्जावान नागरिक…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को निरंतर कर्मशील बनाए रखते हैं और यही गुण सफलता की कुंजी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एक्स पर लिखा कि कर्मठ और ऊर्जावान नागरिक ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होते हैं, जिनके परिश्रम से विकास की नई राहें प्रशस्त होती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से देश समृद्धि, आत्मनिर्भरता और उन्नति के शिखर तक पहुंचता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए लिखा, “अनिर्वेदो हि सततं सर्वार्थेषु प्रवर्तकः। करोति सफलं जन्तोः कर्म यच्च करोति सः॥” प्रधानमंत्री ने इसके अर्थ को स्पष्ट करते हुए कहा कि उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति को अपने कार्यों में निरंतर सक्रिय बनाए रखते हैं। यही अटूट उत्साह व्यक्ति के हर संकल्प को सफलता तक पहुंचाने में सहायक होता है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कार्यों में निरंतरता और ऊर्जा बनाए रखें, जिससे व्यक्तिगत और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर प्रगति सुनिश्चित हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
