द इंडियन व्यू

उत्तर प्रदेश राजभवन का नाम बदला: अब 'जन भवन' के नाम से जाना जाएगा

राघवेंद्र प्रताप सिंह: उत्तर प्रदेश के राजभवन को अब 'जन भवन' के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार के सभी राज्यों के राजभवन के बदलने के आदेश के क्रम में यूपी राजभवन का भी नाम बदला गया है। यह निर्णय गृह मंत्रालय, भारत सरकार…

Ragwendra P Singh
January 22, 2026
2 min read
उत्तर प्रदेश राजभवन का नाम बदला: अब 'जन भवन' के नाम से जाना जाएगा

राघवेंद्र प्रताप सिंह: उत्तर प्रदेश के राजभवन को अब 'जन भवन' के नाम से जाना जाएगा। केंद्र सरकार के सभी राज्यों के राजभवन के बदलने के आदेश के क्रम में यूपी राजभवन का भी नाम बदला गया है। यह निर्णय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राज्यपालों के आधिकारिक आवासों के नामकरण को लेकर जारी दिशा-निर्देश के अनुपालन में लिया गया है। नाम परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। दरअसल, यूपी के राज्यपाल का आधिकारिक आवास पहले राजभवन का नाम से पहचाना जाता था। अब आगे से सभी शासकीय, प्रशासनिक और वैधानिक कार्यों में 'जन भवन' से ही संबोधित किया जाएगा। इस संबंध में शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई हैं।

बता दें कि गृह मंत्रालय ने देशभर में राज्यपालों के आवासों के नामकरण को एकरूप बनाने के उद्देश्य से यह निर्देश जारी किए हैं। इसी कारण यूपी सरकार ने भी राज्यपाल के आवास का नाम बदलने का निर्णय लिया। 'जन भवन' नाम जनता से जुड़ाव और पारदर्शिता का प्रतीक है। इससे शासन की यह भावना स्पस्ट होती है कि संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्ति जनता के हित में काम करते हैं। नाम परिवर्तन के बाद आने वाले समया में सभी सरकारी पत्राचार, निमंत्रण पत्र, दस्तावेज, बोर्ड और संकेतक( साइन बोर्ड) पर भी राजभवन पर जन भवन का ही नाम रहेगा। यह बदलाव प्रशासनिक स्तर पर चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन के नाम से जाना जाता है। इसी कारण राजभवन को जन भवन के नाम से किया गया है। यूपी के अलावा पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और त्रिपुरा के राज भवनों के नाम बदले गए हैं। वहीं लद्दाख के उपराज्यपाल के निवास कार्यालय को अब लोकनिवास कहा जाएगा। इससे पहले राज निवास कहा जाता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें