द इंडियन व्यू

लखनऊ ने जीती यूपी मुए थाई चैंपियनशिप, वाराणसी उपविजेता

लखनऊ। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 24-25 मई को आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप में लखनऊ की टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। वाराणसी की टीम उप विजेता रही। चैंपियनशिप में लखनऊ व वाराणसी के साथ…

Ragwendra P Singh
May 26, 2025
1 min read
लखनऊ ने जीती यूपी मुए थाई चैंपियनशिप, वाराणसी उपविजेता

लखनऊ। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 24-25 मई को आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप में लखनऊ की टीम ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। वाराणसी की टीम उप विजेता रही।

चैंपियनशिप में लखनऊ व वाराणसी के साथ चंदौली, गाज़ीपुर, जौनपुर, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, आयोध्या, सोनभद्र, श्रावस्ती, बहराइच, आज़मगढ़, कानपुर, गाज़ियाबाद, आगरा, रायबरेली व फर्रखाबाद समेत 31 जिलों के 282 खिलाड़ियों और 20 आफिशियल्स ने प्रतिभाग किया।

मुए थाई एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव अतुल पाण्डेय ने बताया की लखनऊ में सम्पन्न स्टेट चैंपियनशिप मे गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी 9 से 14 जून तक रोहतक (हरियाणा) में होने वाली नेशनल मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम से भाग लेंगे। चैंपियनशिप का समापन विधान परिषद सदस्य रामचंद्र प्रधान, भाजपा नेता मनीष शुक्ला, आरएसओ आनिमेश सक्सेना व सैयद रफत जुबैर रिजवी ने किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।