उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा के 22 ठिकानों पर एनआईए की एक साथ छापेमारी
नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में एक साथ 22 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अवैध गोला-बारूद की तस्करी से जुड़े…

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में एक साथ 22 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से बिहार के विभिन्न हिस्सों में अवैध गोला-बारूद की तस्करी से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की गई है।सूत्रों के अनुसार, एनआईए की अलग-अलग टीमों ने तड़के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। फिलहाल किसी भी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। एनआईए की ओर से बताया गया है कि इस कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्य बाद में साझा किए जाएंगे।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
