द इंडियन व्यू

अंपायरिंग परीक्षा में 23 अभ्यर्थियों की परखी गई निर्णय क्षमता

लखनऊ। ग्रीन पार्क में लिखित परीक्षा में सफल रहे 23 अंपायर्स की मौखिक और वीडियो परीक्षा आयोजित की गई। मौखिक परीक्षा में अभ्यर्थियों के क्रिकेट नियमों की जानकारी, अंपायरिंग से जुड़े निर्णय लेने की क्षमता और अलग-अलग खेल…

Ragwendra P Singh
September 18, 2026
2 min read
अंपायरिंग परीक्षा में 23 अभ्यर्थियों की परखी गई निर्णय क्षमता

लखनऊ। ग्रीन पार्क में लिखित परीक्षा में सफल रहे 23 अंपायर्स की मौखिक और वीडियो परीक्षा आयोजित की गई। मौखिक परीक्षा में अभ्यर्थियों के क्रिकेट नियमों की जानकारी, अंपायरिंग से जुड़े निर्णय लेने की क्षमता और अलग-अलग खेल परिस्थितियों को समझने की क्षमता का आकलन किया गया।

वहीं वीडियो परीक्षा के माध्यम से विभिन्न मैच परिस्थितियों को दिखाकर अभ्यर्थियों की निर्णय क्षमता और अंपायरिंग कौशल को परखा गया। परीक्षा के दौरान पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी ने अभ्यर्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य योग्य अंपायर्स का चयन करने के साथ प्रदेश में अंपायरिंग के स्तर को और मजबूत करना है।

इस दौरान बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर तपोश चटर्जी और समंदर सिंह ने भी सभी अंपायर्स को अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान पिच क्यूरेटर और अंपायर के बीच होने वाले आवश्यक संवाद और समन्वय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

परीक्षा के समापन के बाद अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर जल्द ही परिणाम जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, निदेशक रियासत अली, कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला और चेयरमैन अंपायर समिति मनोज पुंडीर ने सम्मानित किया।

इस मौके पर बीसीसीआई स्कोरर एपी सिंह, एसपी सिंह, बीसीसीआई अंपायर अनुराग राठौर के अलावा दीपक शर्मा, मीडिया मैनेजर अहमद अली तालिब और सुजीत श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।