उत्तर प्रदेश के यश पटेल और पश्चिम बंगाल के प्रगोष्पमा गायेन उलटफेर का शिकार
लखनऊ। शीर्ष वरीय रोहिन राज, तीसरी वरीय अनुज कुमार और चौथी वरीय अग्रिम साहू ने डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में बालक एकल के पहले राउंड में जीत हासिल कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश…

लखनऊ। शीर्ष वरीय रोहिन राज, तीसरी वरीय अनुज कुमार और चौथी वरीय अग्रिम साहू ने डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में बालक एकल के पहले राउंड में जीत हासिल कर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी ओर पांचवीं वरीय पश्चिम बंगाल के प्रगोष्पमा गायेन और सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के यश पटेल को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट की हुई शुरुआत
उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में यह टूर्नामेंट गोमतीनगर विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर डा.केएल गर्ग चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि अतुल कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन) ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जावीद अहमद (सेवानिवृत्त आईपीएस, पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश), पुनीत अग्रवाल (सचिव उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन) सहित दीपक पाठक, पवन सागर व एसके गर्ग भी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट में हुए बड़े उलटफेर में उत्तर प्रदेश के किंजलक श्रीवास्तव ने पांचवीं वरीय पश्चिम बंगाल की प्रोगोस्पमा गयेन के खिलाफ 7-6(6), 6-1 से हराकर उलटफेर भरी जीत दर्ज की। किंजलक ने अपनी बेहतरीन कोर्ट कवरेज और दमदार सर्विस की बदौलत पहला सेट टाईब्रेक में जीता और दूसरा सेट भी कुछ संघर्ष के बाद जीत लिया।
एक अन्य उलटफेर में पश्चिम बंगाल के दीपक ने सातवीं वरीय उत्तर प्रदेश के यश पटेल को टाई ब्रेक में 7-6(8-6), 6-1 से शिकस्त दी। दीपक ने संघर्षपूर्ण टाईब्रेक जीतने के बाद दूसरा सेट आसानी से अपने पक्ष में कर लिया।
पहले राउंड में ही शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश के रोहिन राज ने उत्तर प्रदेश के देवांश विज को 7-5, 6-3 से हराया। तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के अनुज कुमार ने उत्तर प्रदेश के ही तेजस को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी। वहीं चौथी वरीय उत्तर प्रदेश के अग्रिम साहू ने उत्तर प्रदेश के हर्ष कुमार को 7-5, 6-1 से मात दी।
अन्य मैचों में उत्तर प्रदेश के अयान यादव ने आरव भास्कर को 7-6(9-7), 6-4 से, उत्तर प्रदेश के अणर्व चौहान ने उत्तर प्रदेश के मनन कपूर को 6-3, 6-0 से, उत्तर प्रदेश के अभ्युदय ने पश्चिम बंगाल के आशुतोष को 6-2, 6-1 से, उत्तर प्रदेश के रोहन ने उत्तर प्रदेश के कणव को 6-0, 6-3 से, उत्तर प्रदेश के अनुरुद्ध ने उत्तर प्रदेश के कबीर को 6-2, 6-2 से, आठवीं वरीय पश्चिम बंगाल के लवम मखारिया ने उत्तर प्रदेश के अनय को 6-2, 6-0 से और उत्तर प्रदेश के अर्जुन शर्मा ने उत्तर प्रदेश के हसन अनीस को 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम 16 में स्थान सुरक्षित किया। पश्चिम बंगाल के निशांत को छठीं वरीय उत्तर प्रदेश के अंश सक्सेना के खिलाफ वाकओवर मिला।
बालिका एकल के पहले राउंड में उत्तर प्रदेश की सिद्धि सिंह ने उत्तर प्रदेश की रमिंदर डी कौर को 6-0, 6-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं उत्तर प्रदेश की आद्या ने तब जीत दर्ज की, जब उनकी प्रतिद्वंद्वी रिद्धिमा ने 6-3, 2-1 के स्कोर पर मैच छोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
